बरेली: सेंट मेरिज स्कूल में दीवार विवाद, युवक पर तोड़फोड़ और स्टाफ पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बरेली सिविल लाइंस जंक्शन स्थित सेंट मेरिज स्कूल और पड़ोसी मनोज सक्सेना परिवार के बीच दीवार को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 30 नवंबर की रात 11:32 बजे मनोज सक्सेना व परिजनों ने स्कूल की पश्चिम दिशा की दीवार तोड़ने और स्टाफ पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने रात में और सुबह 8:30 बजे हस्तक्षेप कर प्रयास रोका। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी गई है।