बेतिया: युवा संवाद में अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा- हर वोट लोकतंत्र की आत्मा है
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए 5 नवंबर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा रमना स्थित गांधी सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्वीप आइकॉन व अभिनेता क्रांति प्रकाश झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।