फिरोज़ाबाद: नगर निगम आयुक्त श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने नगर निगम के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
नगर निगम आयुक्त श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने सोमवार सुबह 11 बजे करीबन नगर निगम के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, रेकार्ड रूम, कोषागार, गृहकर जलकर विभाग, एकल खिड़की सहित कई पटलों पर स्वयं जाकर निरीक्षण किया, कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही रजिस्टरों को भी उनके द्वारा चेक किया गया।