मोठ: ग्राम बंका पहाड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का किया गया वर्णन
Moth, Jhansi | Nov 27, 2025 गुरसराय।ग्राम बंका पहाड़ी में चल रही संगतमयी श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार शाम 5 बजे तक भगवान कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया गया। नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की धुन पर श्रोता नाच उठे। कथा व्यास पं मातादीन शास्त्री ने कहा कि परमात्मा का अवतार दुष्टों का संहार करने एवं भक्तों की रक्षा के लिए होता है।उन्होंने कहा कि नंद यशोदा ने पूर्व जन्म में तपस्या करके