तिलोई: तिलोई राजापुर में महिला की जलकर हुई मौत, हत्या का आरोप लगाया गया
Tiloi, Amethi | Nov 7, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी मिली कि इन्हौना थानाक्षेत्र के राजापुर गांव में दोपहर करीब 2 बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान आंचल गुप्ता (35) पत्नी सुशील गुप्ता उर्फ बड़े बऊवा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।