*कार खरीद में धोखाधड़ी, नाम कराने पर दी जान से मारने की धमकी*
*पीड़ित का आरोप: ढाई लाख लेने के बाद कार भी छीन ली*
*फतेहगंज पूर्वी, बरेली।* थाना हजतपुर, दातागंज, बदायूं निवासी प्रदीप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी को तहरीर देकर कार विक्रेता पर धोखाधड़ी व धमकी का आरोप लगाया है।
प्रदीप के अनुसार तीन माह पहले उसने मोहित कार बाजार फतेहगंज पूर्वी से 3.30 लाख में वैगनआर गाड़ी खरीदी थी। बदले में अपनी क्यूट फोर व्हीलर गाड़ी 1.10 लाख में मोहित को दी, 25,000 रुपये खाते में डाले, 1,05,000 रुपये नगद दिए और बैनर में करीब 15,000 रुपये खर्च किए। कुल 2.55 लाख रुपये दिए।
आरोप है कि गाड़ी नाम कराने को कहने पर मोहित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बोला "ज्यादा बनेगा तो गाड़ी भी छीन लेंगे"। कुछ दिन बाद आरोपी ने गाड़ी भी छीन ली।
पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस