गन्नौर: पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई
Ganaur, Sonipat | Nov 28, 2025 जीटी रोड पर शुक्रवार को बड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार महेन्द्रा पिकअप गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा युवक उछल कर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चालक भी फ्लाईओवर पर गिर कर चोटिल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल को राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सोनीपत के सिविल