बारां: संस्था धर्मादा धर्मशाला परिसर में बारां महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, मांडना, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताएं हुई
Baran, Baran | Apr 8, 2025 जिले के 35वें स्थापना दिवस के आयोजन के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय बारां महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन की ओर से शहर के संस्था धर्मादा धर्मशाला परिसर में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत महिलाओं की विविध प्रतियोगिताओं के साथ की गई।