गया जिले के आमस प्रखंड के चंडीस्थान बाजार स्थित जीटी रोड (हाइवे) पर सोमवार को एक ट्रक और टेलर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक पर ब्लीचिंग पाउडर लदा हुआ था। आ/ग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने वि/कराल रूप धारण कर लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा एहतियातन हाइवे पर यातायात को कुछ समय के लिए प्रभावित किया गया।
Fatehpur, Gaya | Jun 8, 2026