बल्देवगढ़: लखेरी में खेत पर काम करते समय महिला को लगा करंट, बल्देवगढ़ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लखेरी में खेत पर काम करते समय एक महिला को करंट लग गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में उक्त महिला को बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों के द्वारा घायल गौरीबाई पत्नी प्रेमलाल यादव का प्राथमिक उपचार किया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।