सिकंंदराबाद: जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अलविदा जुमा के मौके पर जनपद में नमाज अदायगी के दौरान कानून, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी से अपील की गई कि शांतिपूर्वक मस्जिदों में नमाज अदा की जाए।