जलालाबाद: गांव गुनारा के शहाबुद्दीन की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी शहाबुद्दीन (उम्र अज्ञात) की मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद इलाज के दौरान सोमवार देर रात दर्दनाक मौत हो गई। 2 मार्च को जानवरों के लिए चारा लेने जा रहे शहाबुद्दीन जब नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी गुरगवा निवासी विकास कुशवाहा की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार