ब्यावरा: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ब्यावरा सिविल अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित
Biaora, Rajgarh | Sep 17, 2025 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।