शाजापुर। शुक्रवार शाम 5 बजे मौसम वैज्ञानिक सत्येंद्र धनोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आगामी 3 दिसंबर तक मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है। इसके बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।