मंझनपुर: कौशाम्बी में यूरिया संकट और विकास कार्यों की अनदेखी पर समर्थ किसान पार्टी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
यूरिया खाद की किल्लत और विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने सोमवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर पार्टी कार्यालय में बैठक की। जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समितियों से किसानों को यूरिया नहीं मिल रही, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन पर समस्याओं की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया।