दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, कई घायल; वीडियो वायरल
संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के बाराखाल गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।