अरियरी: जिले के प्रखंडों में 'मोंथा' चक्रवात का असर जारी, तापमान गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी
बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा चक्रवात का असर शेखपुरा जिले में तीसरे दिन भी देखा जा रहा है।शुक्रवार सुबह 8बजे से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में आसमान बादलों से घिरा रहा और हल्की बूंदाबांदी होती रही। हालांकि चक्रवात का वेग अब काफी कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका प्रभाव अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण जिले का अधिकतम तापमान करीब ढाई डिग्री है।