अमरोहा: नौगांवा सादात नवोदय विद्यालय में बच्चों के खाने में कीड़े, साफ पानी नहीं मिलने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
Amroha, Amroha | Apr 23, 2025 कल बीते मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में फैली गंदगी ने अफसरों की पोल खोल दी। पीने के पानी की व्यवस्था लचर मिली, खाने मे कीडे निकल रहे हैं, वहीं टॉयलेट और बाथरूम की हालत बेहद खराब नजर आई।खामियां देख डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई थी।