सागर: NH-44 बाछ लोन गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकला, हाईवे पर पलटी ट्रॉली
Sagar, Sagar | Nov 29, 2025 नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम बाछलोन के पास चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भरी भारी ईंटें सड़क पर फैल गईं। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जबकि ट्रैक्टर चालक अभिषेक अहिरवार पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के मौके पर पहुंची।