डौंडीलोहरा क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर की धनेश्वरी निषाद ने लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर एक साथ दो पदों पर सफलता हासिल की है। पहले नगर सैनिक (होमगार्ड) भर्ती में पूरे जिले में प्रथम स्थान मिला और अब छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर उनका चयन हुआ है। किसान परिवार की धनेश्वरी बचपन से वर्दी पहनने का सपना देखती थीं।