रूड़की: हरिद्वार रोड पर हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर के साथ की गई मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, वीडियो हुआ वायरल
रुड़की कोतवाली क्षेत्र मे हरिद्वार रोड पर चौधरी पेट हॉस्पिटल में 3 मई को उपचार के दौरान रामनगर निवासी परिवार के डॉगी की मौत हो गई थी। गुस्साए परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट की है। मारपीट की घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।