अलीपुर थाना क्षेत्र के केसपा मांझी टोला से गुप्त सूचना के आधार पर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिचरण मांझी के पुत्र प्रमोद कुमार से हुई है। जिसके पास से घर में छुपाकर रखे 37 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है। युवक के खिलाफ मद्य निषेध अंतर्गत FIR दर्ज कर गुरूवार दोपहर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।