खैर: अवैध तमंचा सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, थाना टप्पल पुलिस की कार्रवाई
Khair, Aligarh | Nov 9, 2025 थाना टप्पल पुलिस टीम द्वारा आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम रिन्कू पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम हामिदपुर थाना टप्पल अलीगढ़ है। उसके पास से एक अवैध तमंचा (पौनिया) 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 646/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है। रिन्कू का अपराधिक इतिहास भी है।