Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

फिरोजाबाद करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, काजी शहनियाज अली, इकबाल वारसी, मंसूर रिजवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी संतोष शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर जिला अधिकारी कल्पना जयसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, अपर आयुक्त निहालचंद, सीओ सिटी प्रवीण तिवारी, विद्युत अभियंता कालीचरन से मिलकर मोहर्रम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया, जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मोहर्रम के अवसर पर बेहतर व्यवस्थाएं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारियों नगर निगम विद्युत विभाग पुलिस विभाग को परंपरागत तरीके से हर साल जो व्यवस्थाएं होती हैं उनको बैठक करके बता दिया गया है, हिकमत उल्ला खान ने अधिकारियों को बताया कि मोहर्रम का महीना शुरू होने वाला है मोहर्रम के महीने को मुस्लिम समाज आस्था के साथ गम के रूप में मनाता है यह के मोहर्रम (उर्दू ) की पहली तारीख से लेकर मोहर्रम की 10 तारीख तक (चंद्र दर्शन) के अनुसार अंग्रेजी दिनांक 17 या 18 जून से शुरू हो जाएगा, प्रशासन द्वारा हर साल परंपरागत तरीके से जो व्यवस्थाएं की जाती रही हैं उन व्यवस्थाओं को समय से पूर्व कराने की मेहरबानी करें, मोहर्रम उर्दू की पहली तारीख से शिया और सुन्नी हजरात अकीदत के साथ नगर/ जनपद में मजलिस जुलूस कुरान खानी करते हैं। खासकर विशेष रूप से शिया सुन्नी हजरत मोहर्रम उर्दू की 1 तारीख से लेकर 10 तारीख तक पुरुषों व महिलाओं के द्वारा दिन और रात मजलिस जुलूस व अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं, मोहर्रम की उर्दू की 10 तारीख को शिया और सुन्नी हजरात पूरे फिरोजाबाद के ताजिए अलम बुराखों को एकमात्र प्राचीन शहीदाने कर्बला में हजारों की तादाद में बुजुर्ग नौजवान व महिलाएं सुपुर्द खाक करते हैं। शहीदाने कर्बला में हर साल की तरह नगर निगम द्वारा जो व्यवस्थाएं की जाती रही हैं (जो के नगर निगम के रजिस्टर में दर्ज हैं ) उन व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने की मेहरबानी करें। किस लिए सभी इमामबाड़ा / इमाम बारगाह, शहीदाने करबला, और सभी मस्जिदों पर और उनके आसपास साफ सफाई चूना पट्टी ट्रैफिक व सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। 1, शहीदाने कर्बला में 50 ट्रक मिट्टी जो हर साल डाली जाती है क्योंकि शहीदाने कर्बला में बुजुर्ग नौजवान बच्चे व महिलाएं हजारों की संख्या में नंगे पैर अपने ताजियों को सुपुर्द खाक करने आते हैं, 2, नगर निगम द्वारा कर्बला के मैदान को तैयार और व्यवस्थाएं की जाए जो नगर निगम के रजिस्टर में दर्ज है। 3, पूरे नगर से जिन रास्तों से ताजिए वह आलम कर्बला में आते हैं उन जर्जर रास्ते खुले मैनहोल का पैच वर्क करके तुरंत सही करवाया जाए। 4, मुख्य मार्ग व गलियों में जो स्ट्रीट लाइट फुकी /बंद पड़ी है उनको बदलवाया व सही कराया, 5, फूके हुए ट्रांसफार्मर को तुरंत सही कराया जाए, 6, जर्जर व लटके हुए तारों को तुरंत सही कराया जाए, 7, ट्रांसफर फुक जाने पर मोबाइल लिंक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए, 8, खासकर नई आबादी क्षेत्र रामगढ़, कश्मीरी गेट अब्बास नगर चिस्ती नगर बंबा पार आदि क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई जल निकासी की व्यवस्था की जाए, 9, पानी की तीन टाइम सप्लाई की जाए सप्लाई का समय भी बढ़ाया जाए, 10, ट्रैफिक की विशेष व्यवस्थाएं की जाए, 11, मोहर्रम की 9 तारीख को पूरी रात बुजुर्ग नौजवान बच्चे व महिलाएं दर्शनार्थ को रखे गए ताजिए के दर्शन व दुआएं करते हैं प्रसाद वितरण किया जाता है इसलिए बाजार में काफी भीड़ रहती है सुरक्षा व्यवस्था के साथ महिला पुलिस की भी ड्युटियान लगाई जाए, 12, मोहर्रम की10 तारीख को नगर मैं निकलने वाले ताजिए अलम मिश्रित आबादी के क्षेत्र में सुरक्षा हेतु ड्युटियान लगाई जाए, 13, शहीदाने कर्बला, शिया इमामबाड़ा मोहल्ला कोटला में, गली इमामबाड़ा प्राचीन शाही इमामबाड़े शीश गिरान स्थित हजरत इमामुद्दीन दरगाह साहब में विशेष व्यवस्थाएं की जाएं, प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से हिकमत उल्ला खान अध्यक्ष करबला कमेटी,इकबाल वारसी अध्यक्ष दक्षिणी मोहर्रम कमेटी, काजी शाहनयाज अली सचिन प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा,मंसूर हुसैन रिजवी( मंची ) अध्यक्ष शिया समुदाय,उमर फारूक अध्यक्ष मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, शहजादुद्दीन खान, सैफुल्लाह खान, आदि मौजूद रहे।

Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026

MORE NEWS

#SSP_FRZ के निर्देशन में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त गैंगलीडर दौजीराम की कुल मूल्य 16 लाख 23 हजार 08 सौ 60 रुपये (16,23,800/ रुपये) की अचल सम्पत्ती को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । https://t.co/Hqon29UB7m

#SSP_FRZ के निर्देशन में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त गैंगलीडर दौजीराम की कुल मूल्य 16 लाख 23 हजार 08 सौ 60 रुपये (16,23,800/ रुपये) की अचल सम्पत्ती को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । https://t.co/Hqon29UB7m

Firozabad, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

नागपुर के एक देवी मंदिर से सोने के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों की पहचान—इरफान शेख और जावेद शेख को पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को गुमराह करने के लिए पहले श्रद्धालुओं की तरह बाकायदा हाथ जोड़कर दर्शन करने का नाटक किया और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
.
.
#NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #TempleTheft #BreakingNews

नागपुर के एक देवी मंदिर से सोने के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों की पहचान—इरफान शेख और जावेद शेख को पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को गुमराह करने के लिए पहले श्रद्धालुओं की तरह बाकायदा हाथ जोड़कर दर्शन करने का नाटक किया और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। . . #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #TempleTheft #BreakingNews

Firozabad, Firozabad | Jun 8, 2026

Firozabad, Firozabad | Jun 8, 2026