रजौन पुलिस ने ढाका गांव एवं अमदाहा गांव से ठगी एवं लूटपाट के मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार करीब 2:00 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जिसे ढाका गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर लूटपाट का मामला दर्ज था। वहीं अमदाहा गांव में ग्रामीणों से ठगी के मामले में गीता देवी को गिरफ्तार किया गया।