बाराबंकी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मनरेगा कानून को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाराबंकी पुलिस ने जगह-जगह नजरबंद कर दिया।