गोला: गोला क्षेत्र में सहायक अध्यापक नेताओं की गिरफ्तारी पर आक्रोश, सरकार पर तानाशाही का आरोप
Gola, Ramgarh | Nov 5, 2025 झारखंड राज्य सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले बुधवार को गिरिडीह में शिक्षा मंत्री के आवास के समक्ष प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोला प्रखंड के दो प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिसे 12 घंटे के बाद छोड़ दिया गया।