गोरगढ़ में अटल पुस्तकालय का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
इंद्री, करनाल।
ग्राम पंचायत गोरगढ़, ब्लॉक इंद्री (करनाल) में स्थापित अटल पुस्तकालय का उद्घाटन भाजपा मंडल महामंत्री Sumit Saini एवं संजीव सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच इंद्रजीत सिंह, Foji BalakRam Gorgrah Bjp (मंडल महामंत्री), मदन गोरगढ़ (शक्ति केंद्र प्रमुख), महेंद्र सिंह नरेश, तथा माया राम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल पुस्तकालय गांव के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। पुस्तकालय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शिक्षा के स्तर को और मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों ने अटल पुस्तकालय की स्थापना पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं को पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri DPR Haryana Nayab Saini Manohar Lal Narendra Modi Naveen Jindal DIPRO Karnal Dr. Archana Gupta BJP Haryana Harvinder Kalyan Nitin Gadkari Rishi Pal Saini Haryana Vishwas News 24 India Vishesh