दुलमी: बोंगई निवासी राजकुमार मुंडा बने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीएम हेमंत सोरेन ने मोराबाड़ी रांची में दिया नियुक्ति पत्र
Dulmi, Ramgarh | Nov 29, 2025 प्रखंड के बोंगई गांव निवासी राजकुमार मुंडा पिता बुधन मुंडा माता मंजू देवी को 28 नवंबर को मोराबाड़ी रांची में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पद हेतु नियुक्ति पत्र दिया है। जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को 12:00 जुलूस निकाला और विभिन्न धार्मिक स्थलों में ले जाकर मत्था टेक वाया।