लोहरदगा: पहलगाम हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि, गुरुकुल शांति आश्रम में दीप प्रज्वलित कर की गई प्रार्थना
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति हेतु गुरुवार शाम 7:00 बजे गुरुकुल शांति आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के ब्रह्मचारी शिष्य, महिलाएं एवं पुरुषों ने हाथों में दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं की शांति और मुक्ति के लिए प्रार्थना की।