गावां: कुष्ठ रोग खोज कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक में हुई बैठक, कई निर्णय लिए गए
Gawan, Giridih | Nov 7, 2025 स्वास्थ विभाग के निर्देश पर आगामी 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महेश्वरम मुख्य रूप से उपस्थित थे।