निवाड़ी: करगुवां में 13 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन
Niwari, Niwari | Nov 9, 2025 निवाड़ी जिले के ग्राम पूछी करगुवां में 13 नवंबर से 21 नवंबर तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बड़ी माता मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित राजन जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी कथा श्रवण का अवसर भक्तों को प्राप्त होगा।