सागर नगर: कलेक्टर ने दिए निर्देश: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियाँ पूरी करें, वृंदावन बाग मंदिर में होगा मुख्य कार्यक्रम
कलेक्टर संदीप जी आर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 01 दिसंबर को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर परिसर, बस स्टैंड गोपालगंज के पास आयोजित किया जाएगा। शनिवार दोपहर 2 बजे अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।