प्रेम संबंधों को लेकर टिहरी में एक 18 वर्षीय युवक की कथित पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है।
परिजनों का आरोप है की युवक को युवती के मोबाइल से फोन कर गांव बुलाया गया। देर रात अपने दोस्त के साथ पहुंचे युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर पूरी रात बेरहमी से पीटा गया। घटना में उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
#tehrigarhwal #uttarakhand #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandNews