ग्राम भटेवर कलां निवासी राम रतन पुत्र बाबूलाल नामक बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही जुगल किशोर व वृन्दावन पाल जबरन उसकी भूमि में कब्जा कर अवैध मकान बना रहे है और मना करने पर जान से मारने कि धमकी भी दे रहे है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।