कानपुर: जाजमऊ निवासी सद्दाम अली ने थाईलैंड में परमम इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में तीन पदक अपने नाम किए
जाजमऊ निवासी सद्दाम अली ने थाईलैंड में आयोजित गैलेक्सी इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। सद्दाम अली ने शनिवार 9:00 बजे बताया कि इस प्रतियोगिता में एक नहीं, बल्कि तीन पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें बॉडी बिल्डिंग में रजत पदक, क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक और डेनिम मॉडल में स्वर्ण पदक शामिल हैं।