Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी
No video available

डूंगरपुर: मन की उड़ान संस्थान द्वारा निःशुल्क तीन दिवसीय आत्मरक्षा एवं अस्त्र-शस्त्र संचालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Dungarpur, Dungarpur | Apr 9, 2025
मन की उड़ान संस्थान द्वारा निःशुल्क त्री दिवसीय आत्मरक्षा एवं अस्त्र-शस्त्र संचालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य सूत्रधार सोनम पुरोहित अधिवक्ता कोटा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा किया गया। संस्थापिका कामना चौबीसा का द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन करते हुए शिविर के उद्देश्य और वर्तमान समय में आवश्यकता से अवगत कराया गया।

MORE NEWS

बिना मुंडेर की छत से नीचे गिरा मिल श्रमिक, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

बांसवाड़ा। शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ किराए के मकान में रहकर मिल में काम करने वाला श्रमिक पवन (25, निवासी प्रतापगढ़) खाना खाने के बाद बिना मुंडेर (डोली) की छत पर सोने गया था। रात करीब 12 बजे नींद में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी आवाज और चीख सुनकर दौड़े साथियों ने लहूलुहान व अचेत अवस्था में पवन को संभाला और तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसका इलाज जारी है।

#BanswaraNews
#Banswara Updates
#RajtalabThana
#MGAshpatal
#Banswara

बिना मुंडेर की छत से नीचे गिरा मिल श्रमिक, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती बांसवाड़ा। शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ किराए के मकान में रहकर मिल में काम करने वाला श्रमिक पवन (25, निवासी प्रतापगढ़) खाना खाने के बाद बिना मुंडेर (डोली) की छत पर सोने गया था। रात करीब 12 बजे नींद में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी आवाज और चीख सुनकर दौड़े साथियों ने लहूलुहान व अचेत अवस्था में पवन को संभाला और तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसका इलाज जारी है। #BanswaraNews #Banswara Updates #RajtalabThana #MGAshpatal #Banswara

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी हलिया डूंगर मनात 12 जून की रात अपने घर की पडसाल में सोए हुए थे। अगले दिन सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर उन्होंने परिजनों को आवाज लगाई। पुत्र कमलेश और मां भगवती जब पास पहुंचे, तो बुजुर्ग के मुंह से किसी दवाई की बदबू आ रही थी। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। विषाक्त सेवन के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

#Dungarpur #DungarpurNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी हलिया डूंगर मनात 12 जून की रात अपने घर की पडसाल में सोए हुए थे। अगले दिन सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर उन्होंने परिजनों को आवाज लगाई। पुत्र कमलेश और मां भगवती जब पास पहुंचे, तो बुजुर्ग के मुंह से किसी दवाई की बदबू आ रही थी। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। विषाक्त सेवन के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। #Dungarpur #DungarpurNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

प्रतापगढ़: मुख्य डाकघर के बैंक कार्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान

प्रतापगढ़। शहर के मुख्य डाकघर परिसर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग डाकघर के भीतर संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यालय में लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग अन्य कमरों में नहीं फैल सकी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

#Pratapgarh #PratapgarhNews #FireAccident #RajasthanNews #BreakingNews

प्रतापगढ़: मुख्य डाकघर के बैंक कार्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान प्रतापगढ़। शहर के मुख्य डाकघर परिसर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग डाकघर के भीतर संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यालय में लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग अन्य कमरों में नहीं फैल सकी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिसका आकलन किया जा रहा है। #Pratapgarh #PratapgarhNews #FireAccident #RajasthanNews #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

प्रतापगढ़ में बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

प्रतापगढ़, 12 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, गायत्री सेवा संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई, जिसे एसपी बी. आदित्य ने हरी झंडी दिखाई। रैली प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण एवं कानूनों की जानकारी दी। बच्चों ने भी समस्याएं साझा कीं। सभी ने बाल श्रम मुक्त प्रतापगढ़ बनाने का संकल्प लिया का आह्वान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रहा

#Pratapgarh #ChildLabourFreeIndia #WorldDayAgainstChildLabour

प्रतापगढ़ में बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित प्रतापगढ़, 12 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, गायत्री सेवा संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई, जिसे एसपी बी. आदित्य ने हरी झंडी दिखाई। रैली प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण एवं कानूनों की जानकारी दी। बच्चों ने भी समस्याएं साझा कीं। सभी ने बाल श्रम मुक्त प्रतापगढ़ बनाने का संकल्प लिया का आह्वान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रहा #Pratapgarh #ChildLabourFreeIndia #WorldDayAgainstChildLabour

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

डूंगरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5.29 किलो गांजा पौधों के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिराता फला धरतीमाता गांव में मंगला रोट (70) के घर पर दबिश देकर 51 गांजा के हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 5 किलो 292 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद गांजा पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा बिक्री नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

#DungarpurPolice #OperationTrinetra #DrugFreeRajasthan #GanjaSeizure

डूंगरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5.29 किलो गांजा पौधों के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिराता फला धरतीमाता गांव में मंगला रोट (70) के घर पर दबिश देकर 51 गांजा के हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 5 किलो 292 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद गांजा पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा बिक्री नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। #DungarpurPolice #OperationTrinetra #DrugFreeRajasthan #GanjaSeizure

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026