गन्नौर: गन्नौर के गांधी नगर में बंद मकान से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Ganaur, Sonipat | Nov 11, 2025 सोनीपत। गन्नौर के गांधी नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के यमुना दास भवन में नौकरी करता है।