Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

अशोक भांबरी को नम आंखों से अंतिम विदाई यमुनानगर। वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय कदम के संपादक अशोक भांबरी के अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि अशोक भांबरी ने अपने निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता जीवन से समाज में एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। हाल के दिनों में उनकी गंभीर बीमारी के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक सरोकारों, संघर्षशील व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। "अशोक भांबरी अमर रहें" और "श्रद्धांजलि अर्पित" के नारों के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹🕯️