लोहरदगा: PDJ राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत और विधिक सेवा शिविर को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई
आगामी 10 मई को लोहरदगा सदर प्रखंड स्थित न्यू नगर भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत और राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 3:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पीडीजे कार्यालय कक्ष में हुई।