बालोद: नयापारा में रात के अंधेरे में खलिहान से धान की चोरी, अज्ञात चोरों ने 30 हजार की फसल उड़ा ली, बालोद थाने में FIR दर्ज
बालोद शहर के नयापारा बाईपास चौक के पास स्थित खलिहान से अज्ञात चोर द्वारा धान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड क्रमांक 03 निवासी किसान कुंवर सिंह साहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है और अपनी लगभग डेढ़ एकड़ जमीन सहित अन्य किसानों की कुल करीब 19 एकड़ भूमि रेघा में लेकर धान की खेती की