पाकुड़िया: पाकुड़िया ब्लाॅक समेत विभिन्न संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया <nis:link nis:type=tag nis:id=pakur nis:value=pakur nis:enabled=true nis:link/>
Pakuria, Pakur | Nov 26, 2025 पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई सरकारी-गैर सरकारी सभी संस्थानों में बुधवार 3बजे तक संविधान दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। थाना परिसर में एसआई नागेंद्र कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, जिसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना दोहराते हुए संविधान रक्षा की शपथ ली।