चंदला: "न्याय पथ अभियान" में चंदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹3000 के इनामी वारंटी गिरफ्तार
थाना चंदला पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत वर्ष 2023 के चोरी सहित तीन प्रकरणों में वांछित फरार ₹3000 के इनामी स्थाई वारंटी ज्ञानी उर्फ ज्ञान प्रकाश राजपूत निवासी ग्राम छपरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की दोपहर 1 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने दी है।