जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेगूसराय द्वारा यमुना कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रजौरा में छात्र-हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं लाभों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में 29 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
@iprdbihar
#begusarai