बांका: बिहार सरकार के मंत्री ने सदर अस्पताल में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' व 'पोषण माह' का किया उद्घाटन
Banka, Banka | Sep 17, 2025 बुधवार की दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल,बांका में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” एवं “पोषण माह” के कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा, विधायक राम नारायण मंडल एवं जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पीएम के कार्यक्रम को देखा गया।