ठाकुरगंज: ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र से शराब तस्कर गिरफ्तार
ठाकुरगंज प्रखंड में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के कुरालीकोट थाना क्षेत्र से शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त संतोष गिरी, उम्र 40 वर्ष पिता– स्व.राजेन्द्र गिरी, सा० थाना- कुरालीकोट,जिला- किशनगंज निवासी को गिरफ्तार कर बुधवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।