रादौर: रादौर में बंदरों का आतंक, लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से उन्हें पकड़ने का अभियान चलाने की मांग की
कस्बे में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे बंदरों के झुंड अब गलियों और बाजारों में उत्पात मचाने लगे हैं। स्थिति यह है कि सुबह लोग घरों की छतों और आंगन में आने से भी कतराने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदर पकड़ने का विशेष अभियान चलाने की मांग की है।