सागर: बिहारीपुरा में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल
Sagar, Sagar | Nov 30, 2025 मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा में रविवार सुबह 11: 30 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस जांच कर रही है।