कासगंज: सोरों गंगा घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम, मां गंगा की आरती करके जलाए गए दीप
तस्वीर कासगंज जिले के सोरों गंगा घाट की है। जहां बुधवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान मां गंगा की भव्य भारती की गई। और आरती में सैकड़ो की संख्या भक्तों ने हिस्सा लिया। वही गंगा आरती के बाद गंगा घाट पर दीप जलाए गए। और दीपक की रोशनी से गंगा घाट जगमगा उठा। जानकारी बुधवार की रात 8:00 बजे मिली।