बल्दवाड़ा: कलखर में पूर्व कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं
Baldwara, Mandi | Nov 10, 2025 पूर्व कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने कलखर का दौरा किया। इस दौरान वह मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने उनके साथ मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताईं। पवन ठाकुर ने बताया कि तमाम समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख दिया गया है और सरकाघाट के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं।